अब बिहार में भी होगा सेब का उत्पादन। और किसान इससे भी मालामाल हो सकेंगे।
वैसे तो फलों का राजा आम को कहा जाता है। परन्तु आम के बाद अगर कोई फल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो सेब है। और सेब बाजार में काफी महंगा मिलता है, कारण यह भारत के कुछ ही राज्यों में मिलता है। जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल इत्यादि।
अगर सेब की खेती इन राज्यों को छोड़ अन्य राज्यों में भी होने लगे तो अन्य जिलों के किसान भी सेब की खेती कर के मालामाल हो सकते है।
सेब की खेती में अब एक और राज्य का नाम आ रहा है वो है ‘बिहार’, जी हाँ आपने सही सुना, अब बिहार में भी सेब की खेती होने वाली है। जिससे आने वाले समय में बिहार में सेब सही दाम पर तो मिलेगा ही साथ ही पड़ोसी राज्य को भी इसका लाभ मिलेगा।
उद्यान विभाग के निमंत्रण पर बिहार पहुंचे हिमाचल के किसान ने यहाँ की मिटटी का जायजा लिया और उसके बाद सरकार से बात बातचीत की।
हरिमन शर्मा के सलाह पर राज्य सरकार ने सेब की खेती को योजना के रूप में चलाने का फैसला लिया है। उद्यान निरीक्षक की माने तो समस्तीपुर, वैशाली, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समेत आठ जिलों में इसकी शुरुआत हुई है।
और फिर बाद में भी अन्य जिलों के किसानो को इसका लाभ मिलता रहेगा।