IPL में खिलाड़ी को जिस राशि पर खरीदा जाता है, वही उसकी सैलरी होती है। कानून के हिसाब से इस पर टैक्स लागू होता है। खिलाड़ी को मिलने वाली सैलरी में कोई अन्य दावेदार नहीं होता है, यह केवल प्लेयर की होती है।
सैलेरी ब्रेकडाउन।
प्लेयर को सैलरी प्रति सीजन के हिसाब से दी जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी खिलाड़ी की नीलामी में 10 करोड़ में खरीदा गया तो यह राशि एक सीजन में खेलने के लिए मिली है। अगर उसी खिलाड़ी का अनुबंध 3 साल के लिए होता है, तो उसे ₹ 3० करोड़ दिए जाएंगे। वही फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को भुगतान एक बार में भी कर सकती है और नहीं भी।
नियम एवं शर्तें।
- पूरे सीजन में टीम के साथ रहने वाले खिलाड़ी को पूरा भुगतान किया जाता है। यहां इससे फर्क नहीं पड़ता कि प्लेयर को कितने मैचों में चुना गया या उस ने कितने मैच खेले।
- खिलाड़ी को किसी कारण से सीजन बीच में छोड़ना पड़े तो उसे प्रो रेटा के आधार पर भुगतान किया जाता है।
- अगर सीजन शुरू होने से पहले ही खिलाड़ी को बाहर होना पड़ जाए तो उसे कोई भुगतान नहीं किया जाता।
- सीजन के दौरान खिलाड़ियों को लगी चोटों के इलाज का खर्च फ्रेंचाइजी उठाती है।
डॉलर बनाम रुपया।
2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था उस समय खिलाड़ियों की बोली डॉलर में लगाई जाती थी। उस दौरान एक्सचेंज रेट प्रति अमेरिकी डॉलर, ₹40 तय किया गया था इसके बाद 2012 में गोली भारतीय रुपए में शुरू हो गई।
आई पी एल 2022 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी।
- ईशान किशन: 15.25 करोड़
- दीपक चहर: 14 करोड़
- श्रेयस अय्यर: 12.25 करोड़
- हर्षल पटेल: 10.75 करोड़
- शार्दुल ठाकुर: 10.75 करोड़
- प्रसिद्ध कृष्णा: 10 करोड़
- आवेश खान: 10 करोड़
- शाहरुख खान: 9 करोड़
- राहुल तेवतिया: 9 करोड़
- वॉशिंगटन सुंदर: 8.75 करोड़
आई पी एल 2022 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी।
- लियाम लिंग्विस्टोन: 11.5 करोड़
- निकोलस पूरण: 10.75 करोड़
- वानिंदू हसरंगा: 10.75 करोड़
- लॉकी फर्ग्यूसन: 10 करोड़
- कैगिसो रबाडा: 9.25 करोड़
तारीख: 25/04/2022
लेखक: शत्रुंजय कुमार।