पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर बेगूसराय में जश्न।
बेगूसराय के पोखरिया में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पंजाब में प्रचंड जीत को लेकर जश्न मनाया गया। होली से पहले ही कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली एक साथ मनाकर जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पंजाब जीत की बधाई दी। आम आदमी के नेताओं ने कहा की दिल्ली के बाद पंजाब में झाड़ू की लहर में विपक्षी पार्टियां साफ हो गई है।
गोवा में भी आम आदमी पार्टी ने दो सीट जीती है। दिल्ली से अब पुरे देश में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के तौर पर उभर रही है। और आने वाले समय में बिहार में भी आम आदमी पार्टी चुनाव में बेहतर करेगी।
पंजाब में आम आदमी पार्टी 117 सीटों में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।