आरा जेल में घंटो चली छापेमारी। होली और एमएलसी चुनाव को लेकर जेल प्रशासन सख्त।
बता दें की बीते दिन होली और एमएलसी चुनाव को लेकर आरा जेल में छापेमारी की गई। पुलिस मुख्यालय और कारा महानिरिक्षक के आदेश पर यह छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी के दौरान जेल में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। वहीं बताया जा रहा है की आरा जेल में डीएम के निर्देश पर ASP और ADM सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान ASP हिमांशु द्वारा जानकारी दी गई की 6 बजकर 30 मिनट से छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी पुलिस मुख्यालय से आदेश आने के बाद की जा रही है। फिलहाल जेल प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से काफी सख्त नजर आ रही है।
स्थान: आरा, बिहार।
तारीख: 15/03/2022