बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 80.15% विद्यार्थी पास। 96.4% मार्क्स के साथ संगम राज बने बिहार टॉपर।
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के परिणाम में जारी कर दिए हैं। जिसमें 80.15% विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस परीक्षा में 500 में से 482 अंक लाकर संगम राज आर्ट्स टॉपर, अंकित कुमार गुप्ता 473 अंक लाकर कॉमर्स टॉपर और 472 अंक लाकर सौरभ कुमार व अर्जुन कुमार साइंस टॉपर रहें। परीक्षा में करीब 13 लाख 25 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।
बता दें की संगम राज के पिता जनार्दन साह एक रिक्शा चालक हैं। और वह बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी है। तथा उन्होंने आर्ट्स में 482 अंक लाकर बिहार टॉप किया है। संगम राज एक IAS ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।
टॉपर लिस्ट:
1. संगम राज (गोपालगंज ) (आर्ट्स) कुल अंक प्रतिशत में (96.4%)
2. अंकित कुमार गुप्ता (पटना) (कॉमर्स) कुल अंक प्रतिशत में (94.6%)
3. सौरभ कुमार (नवादा) (साइंस) कुल अंक प्रतिशत में (94.4%)
4. अर्जुन कुमार (औरंगाबाद) (साइंस) कुल अंक प्रतिशत में (94.4%)
5. विनीत सिन्हा ( नवादा) (कॉमर्स) कुल अंक प्रतिशत में (94.4%)
6. मुस्कान सिंह (गया) (कॉमर्स) कुल अंक प्रतिशत में (94.4%)
7. राज रंजन (मोतिहारी) (साइंस) कुल अंक प्रतिशत में (94.2 %)
8. श्रेया कुमारी (कटिहार) (आर्ट्स) कुल अंक प्रतिशत में (94.2%)
9. अंजलि कुमारी (गोपालगंज) (कॉमर्स) कुल अंक प्रतिशत में (94%)
10. रितिका रतन (मधेपुरा) (आर्ट्स) कुल अंक प्रतिशत में (94%)
तारीख: 16/03/2022
स्थान: पटना, बिहार।
लेखक: शत्रुंजय कुमार।