मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार आज हरनौत और रहुई में। सुरक्षा के किये गए व्यापक इंतजाम।
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज यानि 17 मार्च को समाज सुधार अभियान यात्रा के दौरान बिहार के हरनौत और रहुई का दौरा करेंगे। बता दें की नालंदा उनका गृह क्षेत्र है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है। नालंदा के SP ने बताया की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुरे जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। खासकर हाईवे पर विशेष नजर राखी जा रही है। उन्होंने कहा की सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर नजर रखी जा रही है।
बता दें की समाज सुधार अभियान यात्रा का यह पहला चरण का दौरा है जो की 16 मार्च से नालंदा के ही नगरनौसा से शुरू हुआ और इसी चरण में आज हरनौत और रहुई जायेंगे।
समाज सुधार अभियान के अगले चरण में मुख्यमंत्री बिहार के अन्य जिलों में भी जायेंगे। जो की 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होगी।
स्थान: नालंदा, बिहार।
तारीख: 17/03/2022